Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिले के राजस्व अर्जन करने के संबंध में आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर एवं उप पंजीयन विभागों के अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में राजस्व अर्जन संबंधी गतिविधियों की चर्चा की गई एवं राजस्व अर्जन सहित जनोन्मुख गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगामी कार्यों की रूपरेखा पर मंथन किया गया। जिला कलक्टर ने विभिन्न बिन्दुओं पर जिले की प्रगति की समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ अर्जित राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खान, निगर्मन, भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

District Collector gave instructions to speed up revenue collection

 

उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना को जिले में बिना नम्बर वाली गाड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही कर अधिकाधिक राजस्व अर्जन करने, प्रभावी प्रवर्तन कार्य, फाइनेंसर के यार्ड में जप्त वाहनों को विभाग द्वारा जप्त किया जाना, बकाया कर वसूली के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वाहनों की ओडिट समय पर करवाने के निर्देश भी जिला परिवहन अधिकारी को दिए। उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों को जिला स्तर पर एस.आई.टी टीम का गठन कर पुलिस विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही/चालान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य अर्जित करने, प्रतिदिन रिर्पोटिंग करने, रोड़ चैकिंग, जीएसटी की शिकायत प्राप्त होने पर जांच करने आदि के संबंध में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी जगमोहन मीना, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह, तहसीलदार मलारना डूंगर सीमा गुणावत, सहायक खनिज अभियंता, सहायक राजस्व लेखाधिकारी हरिमोहन मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

Gramin Mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !