Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिले के राजस्व अर्जन करने वाले पांच विभागों आबकारी, खनिज, परिवहन, वाणिज्यकर एवं उप पंजीयन विभागों के अधिकारियों की बैठक आज मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने विभिन्न बिन्दुओं पर जिले की प्रगति की समीक्षा कर समस्त अधिकारियों को अद्यतन सूचनाओं के साथ अर्जित राजस्व बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खान, निगर्मन, भण्डारण के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान एफएसटी/एसएसटी दलों को अपने परिवहन निरीक्षकों के मोबाईल नम्बर वितरण करने, चुनाव के दौरान वाहनों की चैकिंग में सुधार करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना को दिए। इसके साथ ही उन्होंने वाहनों की ओडिट समय पर करवाने, वाहनों की चैकिंग बढ़ाकर कर संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश भी जिला परिवहन अधिकारी को दिए।

 

District Collector gave instructions to speed up revenue collection

 

उन्होंने खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन को रोकने के लिए भाड़ौती थाने पर तैनात आर.ए.सी. बटालियन का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी को एसएसटी/एसएसटी दलों के सहयोग से पर्फोमेंस इंडिकेटर के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में सहायक वाणिज्य कर अधिकारी जगमोहन मीना, तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, सहायक खनिज अभियंता राजेन्द्र भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !