Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आम सभाओं, रैलियों, जुलूसों, लाउडस्पीकर, वाहन, हैलीपेड आदि की अनुमति के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 30 में अनुमति प्रकोष्ठ स्थापित

लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को जिले के विधानसभा क्षेत्रों में की जाने वाली आम सभाओं, रैलियों, जुलूसों, लाउडस्वीकर, वाहन, हैलीपेड आदि के उपयोग के लिए अनुमति जारी करने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नम्बर 30 में एक सिंगल विन्डो/अनुमति प्रकोष्ठ स्थापित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना 9414068076 को सिंगल विन्डो/अनुमति प्रकोष्ठ का प्रभारी अधिकारी एवं उप विधि परामर्शी कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर को चन्द्रशेखर शर्मा 9414552875 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

 

Permission cell established in room number 30 of Collectorate for permission of general meetings, rallies, processions, loudspeakers, vehicles, helipad etc

 

उन्होंने सिंगल विन्डो/अनुमति प्रकोष्ठ द्वारा जारी की जाने वाली अनुमतियों के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु विभागवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर को पुलिस विभाग, सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीना को अग्निशमन विभाग, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना को स्थानीय निकाय विभाग (नगरीय), अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह को स्थानीय निकाय विभाग (ग्रामीण), अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सतीश कुमार सिंहल को सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिवहन अधिकारी पीआरमीना को यातायात विभाग एवं अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग अशोक कुमार मीना को विद्युत विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !