Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के वीडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष में आज गुरूवार को जनसुनवाई आयोजित कर क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी गरीब, असहाय एवं पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने के लिए कार्यालय में प्रतिदिन समय निर्धारित कर पूर्ण संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से जनसुनवाई करें।

 

 

District Collector heard the problems of villagers in public hearing in chauth ka barwada

 

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह सुशासन पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जनसाधारण की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक जनसुनवाई की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जन अभाव अभियोग में प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए। ताकि गांव-ढाणी तक के लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसुनवाई में आने वाले पात्र व्यक्तियों को केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभांवित करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा विकलांग पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने सहित अन्य प्रकरणों पर जनसुनवाई कर यथाशीघ्र समाधान करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किए है। इस दौरान उपखंड अधिकारी उपेंद्र शर्मा, जिला रसद अधिकारी ज्ञानचंद, तहसीलदार कमल पचौरी, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. विक्रमादित्य सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !