Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी पाये जाने पर की नाराजगी व्यक्त

राजकीय सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गत बुधवार रात्रि को औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सामान्य चिकित्सालय में स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए अगर अस्पताल स्वच्छ रहेगा तो मरीज जल्दी स्वस्थ होगा और परिजन भी अन्य बीमारियों से ग्रसित होने से बचेंगे।

 

 

उन्होंने अस्पताल के महिला एवं पुरूष शौचालयों का निरीक्षण कर शौचालयों को बदबूदार एवं गंदा पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी नियमित रूप से साफ-सफाई, मरम्मत, जहां टूटियां नहीं है वहां पर टूटियां लगवाने एवं जहां टाईले टूटी हुई है वहां नई टाईलें लगवाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने शौचालयों के बाहर बनाए गए शेड एवं फ्लोरिंग की नियमित रूप से साफ – सफाई करवाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

District Collector Sawai Madhopur Dr Khushal Yadav expressed displeasure over filth found during inspection of the hospital.

 

 

 

उन्होंने अस्पताल परिसर के दरवाजों, दीवारों पर जगह-जगह पान-गुटखा की पीक देखकर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने इस संबंध में गेट पर ही गार्ड लगाकर मरीजों एवं परिजनों की चौकिंग कर गुटखा, तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट इत्यादि गेट पर ही रखवाने के निर्देश पीएमओं को दिए हैं ताकि अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं धूम्रपान मुक्त बनाया जा सकें। उन्होंने इस संबंध में अस्पताल परिसर के उपयुक्त स्थानों पर गुटखा खाने व धुम्रपान करने पर जुर्माने से दण्डित किए जाने की चौतावनी अंकित करवाने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने अस्पताल के दरवाजे एवं दीवारें जो गुटखा और पान की पीक से बदरंग व गंदी हो गई है उन पर पुताई एवं रंग रोगन करवाने के निर्देश पीएमओं डॉ. अश्विनी सक्सैना को दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने वार्डों में नियमित साफ-सफाई करवाने एवं मेडिकल वेस्ट कचरे का उचित निस्तारण करवाने के निर्देश भी प्रदान किए है। जिला कलेक्टर ने दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित डीडीसी से ईमरजेंसी में कितने मरीजों की रोगी पर्ची आई तथा एक्सपाईरी दवाओं की जांच व परख कैसे करते है इसकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अस्पताल के दवाई वितरण केन्द्रों पर संकेतक बोर्ड अवश्य लगे हो। उन्होंने इस दौरान दवा वितरण केन्द्र में दवाई रखने के लिए अतिरिक्त रैक लगवाने एवं बड़े साईज का बेड के स्थान पर छोटा बेड लगवाने के निर्देश दिए है ताकि दवा वितरण केन्द्र में अनावश्यक भीड़ न हो।

 

 

 

 

उन्होंने सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर के आपातकालीन ड्यूटी चार्ट पर इमरजेंसी के दौरान उपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का नाम, मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने ईमरजेंसी आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से अस्पताल को बेहतर बनाने एवं ईमरजेंसी के दौरान मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं किस प्रकार से प्रदान की जाए इस संबंध में सुझाव देने के लिए भी कहा। उन्होंने अस्पताल में आग बुझाने के लिए लगाए गए खराब पड़े फायर सिस्टम को नगर परिषद अग्निमशन के अधिकारियों की मदद से सही करवाने के निर्देश भी दिए है।

 

 

 

उन्होंने ऑक्सीजन एवं सक्सन पाइप जो कि अस्पताल परिसर में कलर करवाने के कारण पुत गए है उनकी सफाई करवाने के निर्देश दिए है। वहीं उन्होंने वार्ड, दवा केन्द्र, धर्मशाला, आईसीयू, महिला-पुरूष वार्ड आदि के संकेतक अस्पताल परिसर में उपयुक्त जगह पर लगवाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को ढूंढने में अनावश्यक परेशानी न हो। जिला कलेक्टर ने कहा कि आईसीयू वार्ड के लिए पॉलिसी बनाकर वार्ड में कम से कम मरीजों के परिजन को अनुमत करें।

 

 

 

आईसीयू वार्ड में ऑक्सीमीटर, वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी पीएमओं को दिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों को बेड शीट एवं कंबल के साथ-साथ तकिए की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। वार्डों के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। वहीं उन्होंने मरीज के परिजनों को रात्रि विश्राम हेतु बनाए गई धर्मशाला का मरम्मत कार्य करवाकर उसके संकेतक लगाकर धर्मशाला को परिजनो के लिए रहने योग्य बनाने के निर्देश भी पीएमओं को दिए है। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल का 7 से 10 दिन में पुनः निरीक्षण करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !