Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने कुंडेरा के बालिका विद्यालय में बेटियों से किया संवाद

हमारी लाडो नवाचार के तहत कई विद्यालयों में अधिकारियों ने बेटियों को दिया संबल

 

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा बेटी बचाओं – बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जिले की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने, बेटियों की झिझक दूर करने तथा बेटियों को सफलता के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी देने व हौंसला बढ़ाने के लिए शुरू किया गया नवाचार ‘‘हमारी लाडो’’ जिले में लगातार आगे बढ़ रहा है। नवाचार के तहत कलेक्टर राजेन्द्र किशन आज शनिवार को राजकीय बालिका उमावि कुंडेरा पहुंचे तथा स्कूल की बेटियों से संवाद कर तथा उनका हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बेटियों को कड़ी मेहनत एवं अथक परिश्रम का संदेश देकर सफलता के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने बेटियों से कहा कि हमारी बेटियां किसी से कम नहीं है, उन्हें हौंसला, उचित मार्गदर्शन मिले तो उनके लिए कोई लक्ष्य कठिन एवं असंभव नहीं है।

 

 

 

 

कलेक्टर ने बेटियों से सवाल जवाब कर उनकी रूचियों तथा अभिरूचियों को जाना। उनके सवालों के सरलता एवं सहजता से जवाब देकर बेटियों की झिझक को दूर किया। कलेक्टर ने बेटियों से गुड टच- बेड टच के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता तथा सफाई के बारे में भी जागरूक किया। बेटियों ने कलेक्टर से सवाल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कलेक्टर ने बेटियों को आगे बढ़ने, माता – पिता की अपेक्षा पर खरा उतरने तथा कठोर मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया। उन्होने बेटियों को पाठ्यक्रम के साथ अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों के लिए भी प्रेरित कियां उन्होंने पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा व्यावहारिक जानकारी के प्रति जागरूक किया।

 

 

 

 

कुंडेरा की बेटियों ने कलेक्टर से कई सवाल किए तथा कई एकेडमिक एवं व्यावहारिक जीवन से जुड़े सवाल किए। कलेक्टर ने बेटियों के सवालों का सरलता से जवाब देते हुए हमारी लाडो नवाचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केन्द्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर की बेटियों ने हमारी लाडो नवाचार के तहत रणथंभौर भ्रमण का आनंद लिया तथा प्रकृति को नजदीक से निहारा। कुंडेरा में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बेटियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। सवाई माधोपुर सिटी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू गोयल ने बेटियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी तथा जागरूक किया।

 

 

 

 

 

उन्होंने बेटियों से संवाद कर उनके मन के सवालों का जवाब भी दिया। बेटियों के खान-पान, दिनचर्या एवं साफ सफाई के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बेटियों को जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों तथा चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुसुमलता एवं पीआरओ सुरेश गुप्ता ने भी बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

District Collector reached the girl's school in Kundera interacted the daughters

 

 

विद्यालयों में पहुुंचे अधिकारी, दी विविध जानकारीः-

 

नवाचार के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में अधिकारियों ने पहुंचकर बेटियों से संवाद किया तथा विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक जानकारियां साझा की व बेटियों में स्वालंबन के गुण पैदा करने का प्रयास किये। गंगापुर ब्लॉक के राउमावि नारायणपुर एवं हीरापुर में हमारी लाडो कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी, आयुर्वेद अधिकारी, चिकित्साधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने बेटियों का उत्साह बढाया। इसी प्रकार पंचायत समिति बौंली के खिरनी बालिका स्कूल में हमारी लाडो के तहत कई कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित हुई।

 

 

 

पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के राउमावि झोपड़ा एवं बिंजारी में सीबीईओ ललिता मीना सहित अन्य अधिकारियों ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई के प्रति जागरूक किया। सवाई माधोपुर के करमोदा में भी बेटियों के साथ संवाद कार्यक्रम हुआ। खंडार पंचायत समिति के राउमावि चितारा एवं रामपुरा में बेटियों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया गया तथा जीवन के अनुभव सुनाते हुए कॅरियर निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी।

 

 

 

 

बामनवास के पट्टी खुर्द स्कूल में भी हमारी लाडो कार्यक्रम हुआ, जिसमें वक्ताओं ने बेटियों में सृजनशीलता को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए बेटियों को प्रेरित किया तथा पहला सुख निरोगी काया का संदेश देते हुए दिनचर्या के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार अधिकारियों ने बेटियां को जीवन के अनुभव सुनाये व अनुभवों का लाभ लेने की बात कही। कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा कि खुली आंखो से सपना देखने एवं उसे पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत ही एकमात्र रास्ता है।

 

 

 

 

उन्होंने बेटियों के सपनों को पंख लगाकर ऊंची उडान भरने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं एवं अन्य सेवाओं में जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं कोर्स के बारे में जानकारी दी। बेटियों ने भी हमारी लाडो अभियान की सराहना करते हुए इसे सतत बनाए रखने का आग्रह किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !