Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आरजीएचएस कार्यशाला में कर्मचारियों को दी जानकारी

राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस योजना अनिवार्य की गई है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए ओरियंटेशन कार्यशाला का आयोजन जयपुर रोड़ स्थित सीपी हॉस्पिटल गंगापुर सिटी में हुआ। कार्यशाला में पेंशनर्स एवं राजकीय कर्मचारियों को आरजीएचएस के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
आयोजन से जुड़े डॉ. सीपी गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में डॉ. जगदीश दुबे, अध्यक्ष राजस्थान पेंशनर्स उपशाखा गंगापुर सिटी, संतोष कुमार खंडेलवाल, अतिरिक्त उप कोषाधिकारी करौली, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता महामंत्री अग्रवाल पेंशनर्स समिति गंगापुर सिटी, कैलाश चन्द्र गुप्ता सहायक लेखा अधिकारी, डॉ. बाबूलाल गौतम, लेखराज शर्मा कम्पाउन्डर, रमेश चंद्र शर्मा, कम्पाउन्डर मंत्री राजस्थान पेंशनर्स, शाखा गंगापुर सिटी, वासुदेव  गुप्ता सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, रामसहाय शर्मा, कोषाध्यक्ष, राजस्थान पेंशनर्स, शाखा गंगापुर सिटी और रामस्वरूप आदि सदस्यों ने आमुखीकरण कार्यशाला में भाग लिया।
Information given to employees in RGHS workshop
कार्यशाला में इसके अलावा भी कई लगभग 125 पेंशनर्स एवं कर्मचारी थे। कार्यक्रम में हॉस्पिटल के गायनिकोलोजिस्ट, फिजिसियन, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, दोनों फिजियोथिरेपिस्ट, डेन्टल सर्जन एवं नर्सिंग सहित स्टाफ उपस्थित थे। कार्यशाला में एसएसओ आईडी के माध्यम से आरजीएचएस रजिस्ट्रेशन करवाने तथा आउटडोर इनडोर के रूप में बीमा योजना का लाभ लेने के संबंध में जानकारी दी गई। कर्मचारियों ने सवाल जवाब कर जिज्ञासाओं को शांत किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !