Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर दुघर्टना में घायल बच्चों की जानी कुशलक्षेम

सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा के उपखण्ड की ढाणी मानपुरा बैरवा बस्ती से महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भगवतगढ़ जा रहा स्कूली बच्चों से भरे जुगाड़ पलटने के कारण करीब 17 बच्चे घायल हो गए। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बच्चों और उनके अभिभावकों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला अस्पताल के पीएमओं डॉ. अश्वनी सक्सैना को दिए है। वहीं उन्होंने मृतक छात्र अभिषेक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के साथ मिलकर असुरक्षित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों एवं मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही की जाएगी। ताकि ऐसी दुर्घटना की पुनरावृति जिले में न हो।

 

District Collector reached the hospital and inquired about the well-being of the children injured in the accident

 

जिला अस्पताल के पीएमओं ने बताया कि भगवतगढ़ दुर्घटना में 17 बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल अस्पताल में उनकी सम्पूर्ण चिकित्सा की व्यवस्था करने के निर्देश चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ को दिए है। उन्होंने बताया कि 17 घायल बच्चों में से 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा के छात्र अभिषेक की अस्पताल पहुंचे से पूर्व से ही मृत्यु हो चुकी थी। वहीं शेष सभी 16 घायलों दीपक पुत्र किशन लाल, रिंकु पुत्री भंवर लाल, गोवर्धन पुत्र रत्तिराम, काजल पुत्री हरिशंकर, अंजली पुत्री हंसराज, लोकेश पुत्र घासीलाल, पायल पुत्री राजेन्द्र, अरविन्द पुत्र राकेश, रामघणी पुत्री हुक्मचंद, हरीश पुत्र मुरारी, अनुष्का पुत्री कालु, मोनिका पुत्री श्रीराम, राजेश पुत्र घासीलाल, विक्रम पुत्र चिरंजीलाल, मनीषा पुत्री राजेन्द्र एवं महेन्द्र पुत्र प्रेमप्रकाश का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !