Sunday , 7 June 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी श्री राघव सम्मान और श्री राम भक्त सम्मान से हुए सम्मानित

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता, साहित्यकार, समाजसेवी तथा सेवा निवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को “श्री राघव सम्मान और श्री राम भक्त सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

 

राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में डॉ. चतुर्वेदी को साहित्य सृजन, धर्म रक्षा, कला प्रेम, संस्कृति संवर्धन, संगीत साधना, शिक्षण कार्य, शोध कार्य, हिंदी भाषा आदि क्षेत्रों में उनके द्वारा की गई गौरवपूर्ण सेवा हेतु मुख्य अतिथि डॉ. शिव नारायण देवांगन, संस्था के अध्यक्ष राम नारायण साहू तथा संस्था की महासचिव सुमित्रा साहू ने श्री राघव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया है।

 

 

 

Sawai Madhopur Dr. Madhu Mukul Chaturvedi honored with Shri Raghav Samman and Shri Ram Bhakta Samman

 

 

 

इसी प्रकार विश्व शांति मानव सेवा समिति, आगरा द्वारा डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को श्री राम भक्त सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया है। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को संगठनात्मक कार्यों का एक लंबा अनुभव है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा विविध सामाजिक संगठनों में वे पिछले पैंतीस वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। शैक्षणिक एवं सामाजिक क्षेत्र में वे अपनी एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। डॉ. चतुर्वेदी की 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. चतुर्वेदी 17 शोधार्थियों के शोध निदेशक रहे हैं।

 

 

डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 150 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। डॉ. चतुर्वेदी ने अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन भी किया है। डॉ. चतुर्वेदी को भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 87 बार सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. चतुर्वेदी की 150 कहानियां एवं आलेख विभिन्न पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर डॉ. चतुर्वेदी की अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !