Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने आवश्यक सुविधाओं के संबंध में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने गंगापुर सिटी के एसडीएम कार्यालय गंगापुर सिटी में आज शनिवार को मूलभूत सुविधाओं के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिला कलेक्टर ओला ने गंगापुर सिटी में बिजली कटौती, मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना की प्रगति समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पानी के टैंकरों से होने वाली सप्लाई के संबंध में जानकारी ली।

 

District Collector took a meeting of block level officers regarding essential facilities in gangapur city

 

इस पर जलदाय विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि 57 पेयजल टैंकरों से सप्लाई की जा रही है। उन्होंने नगर परिषद गंगापुर सिटी के अधिकारियों को नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जारी किये गये पट्टों के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को छात्राओं के लिए निःशुल्क लाईब्रेरी के लिए स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने केे निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सवाई माधोपुर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एडीएम गंगापुर सिटी नवरत्न कोली, एसडीएम गंगापुर सिटी अनिल चौधरी सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !