Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने गंगापुर गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को दिए कैरियर गाईडेन्स के टिप्स

“भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज गंगापुर सिटी में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज एवं स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल गंगापुर सिटी के छात्र-छात्रों से मुखातिब होकर कैरियर निर्माण पर चर्चा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ओला ने प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों के साथ संवाद कर कैरियर गाईडेन्स के संबंध मे जानकारी दी।

 

कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान थकान महसूस हो तो गांव में सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लगातार 17 घण्टे तुम्हारे लिए कठिन मेहनत करने वाले माता-पिता, दादा दादी को एक बार याद कर लेना आपको जीवन में कभी थकान महसूस नहीं होगी और जिस दिन सफलता हासिल करके अपनी मातृभूमि और माता-पिता के पास जाओगे तो उस दिन उनकी आंखो में जो गर्व और खुशी के आंसू होंगे ये सपना अपने मन मस्तिष्क में संजोये रखना। यदि इस तरीके से मेहनत की जाये तो भगवान भी तुम्हे सफल होने से नही रोक सकता। उन्होंने ग्रामीण परिवेश के बच्चों से कहा कि हमे सफल बनाने के लिये हमारे माता-पिता रोज खेती एवं पशुपालन में 15 से 16 घण्टे मेहनत करते हैं, इस सपने के साथ कि एक दिन मेरा बेटा-बेटी जरूर सफल होंगे।

 

 

हमे उनके अरमानों को पूरा करने के लिए जी जान से कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव आपके साथ खड़ा है आने वाले समय में पूरे जिले भर में 20 पुस्कालय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु खोले जाएंगे। हमारे जिले को राज्य में एक नई पहचान मिल सके इसके लिए जिला कलेक्टर ने सभी सर्वसमाज व धर्मवासियों को इस मुहीम में जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुश्किल हो और कुछ समझ में नहीं आए तो शिक्षित और बड़े लोगों से पूछने में अपने आपको छोटा ना समझें, बल्कि जितना हो सके अपने गुरुओं, परिवार के लोगों या मित्रों की मदद लें। कैरियर के विषय में आप जितना ज्ञान बटोरेंगे उतनी ही सफलता आपका कैरियर आपको प्रदान करेगा।

 

District Collector gave career guidance tips to girl students in Gangapur Girls College

 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के बताए 5 चरण:-

 

जिला कलेक्टर ओला ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के 5 चरण बताते हुए कहा कि सर्वप्रथम हमे हमारा लक्ष्य निर्धारण करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित करने के पश्चात संसाधन जुटाने पर मेहनत करनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण है समय जिसकी कोई कीमत नहीं है और इसके पश्चात प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तके एवं कोचिंग है। हमें सतत् मेहनत करनी चाहिए और तैयारियों की एक डायरी बनाकर उसमे ईमानदारी से हमारी साप्ताहिक प्रगति दर्ज करनी चाहिए और पूर्ण ईमानदारी से अवलोकन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम खुद के प्रति ईमानदार नहीं है तो हम अपने माता-पिता को धोखा दे रहे है। पूरे प्रयास से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें एवं परीक्षा के आधार पर अपनी कमियों को पहचान कर पूरे मनोयोग से तैयारी में जुट जाये।

 

 

उन्होंने कहा कि लगातार प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलेगी कोई हमे रोक नहीं सकता। जिला कलेक्टर ओला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैरियर जीवन में एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है जिसका सही चुनाव करना बहुत ही जरूरी है। सही कैरियर मार्गदर्शन से ही आप अपने इच्छा अनुसार कैरियर के बारे में जान सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि क्या वह व्यवसाय या कैरियर आपके लिए सही है या नहीं। गलत कैरियर मार्गदर्शन से जीवन बर्बाद हो सकता है। उन्होंने छात्रों से डे-टू-डे अच्छी आदते और अच्छी बाते एक डायरी बनाकर नोट करने तथा समय निकालकर उनका अवलोकन करने की बात कही। उन्होंने छात्रों को ग्रुप बनाकर तैयारी करने तथा अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा करने की बात कही। साथ ही उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से समय को वेस्ट नही होने देने और इसका सद्उपयोग करने की बात कही। जिला कलेक्टर ओला ने संवाद कार्यक्रम में छात्रों से कहा कि वही कैरियर सही है जो आपके दिल को सुकून दे।

 

 

कैरियर में सफल होना है तो अपने स्वयं पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है। आपके लिए सही कैरियर का चुनाव आप और आपका ज्ञान स्वयं है। आपको वही कैरियर भायेगा जिसके विषय में आपको अच्छा ज्ञान है और जिस क्षेत्र में आपको ज्यादा जानकारी है। इस अवसर के क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज गंगापुर सिटी की छात्रा प्रतिक्षा चौधरी एवं पुष्पांजली शर्मा ने कॉलेज की खूबियां बयान की। प्राची और योगिता अग्रवाल ने भी महिल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं में इसके प्रति जागरूकता लाने की बात कही। संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने जिला कलेक्टर से सवाल जवाब भी किये। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी नवरत्न कोली, एसडीएम गंगापुर सिटी अनिल चौधरी, क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.आर. गुप्ता, एडीईओ एजाज अली, तहसीलदार गंगापुर सिटी सहित अन्य अधिकारीगण एवं छात्र उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !