Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने पटवारी भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर ने साहूनगर स्कूल पहुंचकर देखी बसों की व्यवस्थाएं

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 23 एवं 24 अक्टूबर को दो-दो पारियों में आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में सभी तैयारियां पूरी की गई है। कलेक्टर ने संबंधित प्रभारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में लगातार फीडबेक लिया तथा निर्देश प्रदान किए।

 

 

 

पटवार भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय के 22 परीक्षा केन्द्रों पर 23 एवं 24 अक्टूबर को दो-दो पारियों में होगी। प्रत्येक पारी में 6 हजार 888 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत है। परीक्षार्थियों को दूसरे जिलों में पहुंचाने के लिए यातायात के साधनों की समुचित व्यवस्था की गई है।

 

District Collector took stock of the arrangements for Patwari recruitment examination in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने आज शुक्रवार को अपरान्ह पौने 6 बजे साहूनगर स्कूल के खेल मैदान में बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पहुंचकर परीक्षार्थियों को लेकर जाने वाली बसों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक सवाई माधोपुर जिले से 12 बसें कोटा एवं बूंदी के लिए रवाना की गई। वहीं करौली एवं अलवर से 4 बसों में परीक्षार्थी सवाई माधोपुर पहुंचे।

 

 

कलेक्टर ने परीक्षार्थियों से भी संवाद किया तथा व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबेक लिया। परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े इसके लिए सभी माकूल प्रबंध किए गए है।

 

 

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के साथ ही नियमों की अक्षरशः पालना करते हुए परीक्षा आयेाजित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई है। कलेक्टर स्वयं पूरी मॉनिटरिंग कर रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !