Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान दल प्रशिक्षण का अवलोकन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आज सोमवार को टोंक-सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सवाई माधोपुर में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ठींगला एवं केन्द्रीय विद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर में मतदान दलों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को जितना अच्छा प्रशिक्षण मिलेगा मतदान प्रक्रिया उतनी ही आसानी से सफलतापूर्वक पूर्ण होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण स्थल पर अपनी सभी शंकाओं का समाधान करें। मतदान के लिए कार्मिक प्रायोगिक व सैद्धांतिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत पारंगत होना चाहिए।

 

 

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासाीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के कर्तव्य, रवानगी समय ईवीएम सहित अन्य सामग्री की जांच, मॉक पोल का संचालन मय प्रमाण पत्र तैयार करना, चुनाव प्रक्रिया की समस्त जानकारी, ईवीएम प्रोटोकॉल, ईवीएम हेण्डसऑन और विभिन्न प्रपत्रों को तैयार करने की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसको संवेदनशीलता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। चुनाव जैसे कार्य में लापरवाही असहनीय होगी। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को मतदान दल रवाना होने के पश्चात सीधे अपने आवंटित मतदान केन्द्र जाकर 26 अप्रैल 2024 की तैयारी करें तथा मतदान दिवस के दिन निर्धारित समय पर मॉक पोल व मतदान प्रारम्भ हो जाना चाहिए। सहायक प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया कि सोमवार को 245 पीठासीन, 245 मतदान अधिकारी प्रथम, 250 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 250 मतदान अधिकारी तृतीय को मतदान प्रक्रिया का डीएलएमटी द्वारा गहनता से प्रशिक्षण दिया गया।

 

District Election Officer observed polling team training

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को मतदान दल रवानगी के दिन, मतदान पूर्व एवं मतदान दिवस के कर्तव्य  एवं कार्यों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया जिसमें मॉकपोल की प्रक्रिया, महत्ता एवं अनिवार्यता, वास्तविक मतदान की सभी गतिविधियों, मतदान समाप्ति के पश्चात कन्ट्रोल यूनिट को दबाकर मतदान समाप्त करना, मतदान समाप्ति के पश्चात सभी फॉर्म, सभी पीठासीन डायरी, लिफाफो को तैयार कर ईवीएम मशीन सहित संग्रहण केन्द्र पर शीघ्रता से जमा कराना की प्रक्रिया का गहनता से प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस दौरान उन्होंने फेसीलिटेशन सेंटर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक गोविंद प्रसाद दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथूलाल खटीक, हनुमान जैन सहित डीएलएमपी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !