Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना ही एकमात्र लक्ष्य – महिमा कुमारी मेवाड़

कुंभलगढ़ की एक दर्जन से अधिक पंचायतों में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ और कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रातः 8:30 बजे से कुंभलगढ़ विधानसभा की कालिंजर पंचायत से जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश किया। कालिंजर, कोयल, ग़जपुर और अंटालिया में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि पीएम मोदी के 10 साल के कठोर परिश्रम का सही परिणाम अब आएगा। हमें उस व्यक्ति का साथ निभाना है, जिसने दिन रात एक करके इस देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आज पूरे विश्व की निगाहें भारत पर लगी हैं कि भारत कैसे नित नए विकास के शिखर को छू रहा है। महिमा कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 में विकसित भारत का जो सपना देखा है, उस सपने को साकार करना ही एक मात्र लक्ष्य है। यह सपना हम तभी साकार कर सकते हैं जब 26 तारीख को होने वाले मतदान में हम सभी लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए कमल खिलाएंगे।

 

मेवाड़ की हर चीज़ ऐतिहासिक है, इसलिए जीत भी ऐतिहासिक होनी चाहिए। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया। जो भी विकास हुआ वो केंद्र सरकार ने कराया था। लेकिन अब राज्य में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी वापस मोदी सरकार आ रही है। राठौड़ ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके वोट से डबल इंजन की सरकार डबल काम करेगी। महिमा कुमारी जो के साथ मिलकर काम करेंगे और अब विकास की कोई कमी नहीं रहेगी।

 

The only goal is to realize PM Narendra Modi's dream of developed India - Mahima Kumari Mewa

 

स्वागत सत्कार से हौंसले हुए बुलंद – जनसंपर्क के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं का होंसला बुलंद हो गया है। ढोल नगाड़ों के साथ जगह जगह स्वागत सत्कार की रस्म और उमड़ रही भीड़ के मध्य कभी चुनरी ओढ़ाकर स्वागत करना तो कहीं तलवार भेंट करना। कहीं प्रतिमा दर्शन के साथ फलों का तुलादान तो कहीं युवतियों, महिलाओं और युवाओं के साथ मुस्कुराती सेल्फी। लगता है जैसे हर तरफ लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहो हो और उस उत्सव के बीच राजतंत्र के वंशजों की निशानी महिमा कुमारी लोकतंत्र की दहलीज पर दस्तक दे रही हो।

 

बाद में महिमा कुमारी और विधायक राठौड़ ने सुखार, रिछेड़, थुरावड़, ख़रनोटा, लाम्बोड़ी, उमरवास, सेवंत्री, मानावतों का गुड़ा, झीलवाड़ा, साथिया, टाडावाड़ा गुजरान, जनावद और धानीन में जनसंपर्क कर भाजपा को जिताने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !