Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डाॅ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने सभी मुख्य बिन्दुओं, कार्यक्रमों, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत किस संस्थान पर कितनी ओपीडी हो रही है, ओपीडी के अनुपात में कितने पैकेज बुक किए जा रहे हैं और बुक किए गए पैकेज की तुलना में कितने पैकेज पास हो रहे हैं, इस बारे में जानकारी ली गई।

 

 

उन्होंने कहा कि संस्थान पर योजना में पैकेज बढ़ने से चिकित्सा संस्थान को होने वाली आय में बढोतरी होगी, इससे संस्थान को फायदा होगा, संस्थान के ढांचे, मूलभूूत व्यवस्थाओं, स्टाफ व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में बढोतरी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के अंतर्गत ओपीडी के अनुपात में कितनी जांचे हो रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सूचकांकों के संबंध में अलग अलग स्तर पर भरा जाने वाला डेटा सही और सटीक हो ताकि इंडीकेटर्स में पारदर्शिता आए, ओपीडी में आने वाले मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग करने, उनका फाॅलोअप करने, सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अलर्ट मोड पर रहने, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से आने वाले फोन काॅल का अवश्य उत्तर देने, सिविल विंग को भवनों हेतु जगह चिन्हित करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

District Health Committee meeting organized in sawai madhopur

 

 

 

जिला कलक्टर ने समस्त योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ व न्यून प्रदर्शन करने वाले संस्थानों का विश्लेशण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी चिकित्सा संस्थान उल्लेखनीय कार्य करें उनके कार्यों को भी बैठक में प्रजेंट किया जाए ताकि बाकी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी भी प्रभावित हो कर अपने संस्थान को भी अच्छा बनाएं। जब चिकित्सा संस्थानों पर सुविधाओं में बढोतरी होगी तो मरीज भी बढ़ेंगे और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में फंड आएगा, जिससे संस्थान में सुविधाएं बढाई जा सकती है।

 

 

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने जिला कलक्टर को जिले की प्रगति के बारे में अवगत करवाया। सीएमएचओ द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से ओजस सॉफ्टवेयर, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, दवाओं की उपलब्धता, जननी सुरक्षा योजना भुगतान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना भुगतान, प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, 12 सप्ताह के अंतर्गत होने वाले एएनसी रजिस्ट्रेशन, चार व अधिक एएनसी चेक अप, संस्थागत प्रसव, सम्पूर्ण टीकाकरण, नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, शक्ति दिवस में जिले के चिकित्सा संस्थानों की स्थिति, जिले की प्रदेश में स्थिति के बारे में जानकारी दी गई व विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति न्यून है उन में प्रगति करने, कायाकल्प व क्वालिटी कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के असेसमेंट पूर्ण करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अनिल जैमिनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रूकमकेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा सहित जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !