Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में सवाई माधोपुर जिला प्रथम पायदान पर

योजना के तहत जिले में प्राप्त आवेदनों में 92.02 फीसदी वेंडरों को मिला लोन

सवाई माधोपुर:- स्ट्रीट वेंडर के लिए संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना में 92.02 प्रतिशत के साथ सवाई माधोपुर जिला प्रथम स्थान पर है। योजना के तहत राज्य में सर्वाधिक 92.02 प्रतिशत लोगों को स्वरोजगार के लिए लोन दिया जा चुका है। इसमें निर्धारित लक्ष्य 2113 के विरुद्ध 3352 व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 2110 आवेदन स्वीकृत करवाकर 1944 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरित किया गया है।

 

 

नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीना ने बताया कि स्ट्रीट वेंडर के लिए संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर स्ट्रीट वेंडर योजना में 80 हजार रुपए तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें प्रथम किस्त के तौर पर 10 हजार का लोन मिलता है। समय पर किश्त जमा करवाने वालों को दूसरे चरण में 20 हजार तक का लोन और मिल जाता है। तीसरे चरण में संबंधित स्ट्रीट वेंडर को 50 हजार रुपए तक का लोन दिया जाता है।

 

 

Sawai Madhopur district ranks first in Pradhan Mantri Swanidhi Yojana.

 

 

 

 

ऑनलाइन लेनदेन करने पर 100 रुपए मासिक अनुदान भी स्ट्रीट वेंडरों को प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कार्य कर रहे स्ट्रीट वेंडरों के लिए सिटी वेंडिंग प्लान बनाया गया है, जिसमें स्ट्रीट वेंडरों को बिजली, पानी, बैठने को स्थान, शौचालय आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्लान की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग से प्राप्त हो चुकी है। अतिशीघ्र डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही जारी है।

 

 

क्या है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना:-

केन्द्र सरकार द्वारा रेहड़ी, ठेले लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए वर्ष 2020 में कोरोना काल के समय यह योजना शुरू की गई थी। इसमें स्ट्रीट वेंडरों को 80 हजार रुपए तक का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज की शर्त पर स्वीकृत किया जाता है।

 

 

ये पांच जिले रहे अव्वल:-

स्ट्रीट वेंडरों को लोन देने के मामले में सवाई माधोपुर 92.02 प्रतिशत के साथ प्रथम पायदान पर, हनुमानगढ़ 91.30 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर, ब्यावर 83.05 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर, झालावाड़ 82.30 प्रतिशत के साथ चौथे पायदान पर तथा डूंगरपुर 81.28 प्रतिशत के साथ पांचवे पायदान पर रहा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !