जिला प्रभारी मंत्री भजनलाल जाटव कल आएंगे सवाई माधोपुर

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव कल शुक्रवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला प्रभारी एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात जिला प्रभारी मंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव प्रेस वार्ता करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया