उद्योग एवं राजकीय उपक्रम तथा जिला प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीना 30 जुलाई को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के पूर्व के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है, अब वे 30 जुलाई को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभागार गंगापुर में जनसुनवाई करेंगे।

इसके बाद अपरान्ह 3 बजे पंचायत समिति सभागार गंगापुर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया