Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक चेतना समिति की बैठक हुई आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में जिला विधिक चेतना समिति की बैठक एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पेन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच केम्पेन के कार्यक्रम 2 अक्टूबर से 14 नंवबर 2021 के सफल आयोजन के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत पेन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच केम्पेन एवं विधिक सेवा सप्ताह हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आमजन को विधिक जानकारियों सहित, नाल्सा व राल्सा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जावेगी।

 

District Legal Consciousness Committee meeting held under Amrit Mahotsav of Independence

 

कैम्पेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विद्यार्थियों को कर्तव्यों एवं मानवाधिकारों के बारे में जागरूक करने, पौधरोपण, स्वैच्छिक स्वच्छता एवं सफाई श्रमदान आदि के आयोजन सहित राजकीय विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी निर्णय लिये गये ।

 

बैठक में जिला विधिक चेतना समिति के सदस्यगण कालूराम मीणा परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग, बृजेश सामरिया सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क, उमांशकर शर्मा बार अध्यक्ष, नंदकिशौर बैरवा अधिवक्ता और विमलेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !