Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्य सचिव ने ‘‘घर-घर औषधि ’’ योजना की प्रगति समीक्षा कर दिए निर्देश

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने आज मंगलवार को वीसी के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना ‘‘घर-घर औषधि’’ की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सवाईमाधोपुर जिला इस योजना में राज्य में द्वितीय स्थान पर है। डीएफओ जयराम पांडे ने बताया कि औषधीय पौध वितरण का शत प्रतिशत लक्ष्य 20 सितम्बर तक प्राप्त हो गया है। जिसके परिणाम स्वरूप सवाई माधोपुर जिला राज्य मे लक्ष्य प्राप्त करने वाला द्वितीय जिला बना। ‘घर-घर औषधि’’ योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में जिले में निवासरत कुल 1,26,854 परिवारों को 10,14,832 पौध वितरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये 118 ग्राम पंचायत एवं दोनों नगर परिषद क्षेत्र के 50 प्रतिशत परिवारों को चयनित किया गया।

Chief Secretary gave instructions to review the progress of Ghar-Ghar Aushadhi scheme

घर-घर औषधि योजनान्तर्गत जिले की 9 नर्सरी में पौधे तैयार किये गयें। घर-घर औषधीय पौध वितरण अभियान की शुरूआत गत 1 अगस्त को हुई है। जिला/ रेंज/ब्लॉक  स्तर पर वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसकी थीम घर-घर औषधि योजना है। पौध वितरण समिति मुख्य रूप से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शहरी क्षेत्र मे स्थानीय निकाय द्वारा पौध वितरण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा वितरण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !