Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला हुई आयोजित

कृषि बजट में किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं
कृषि विभाग की ओर से राजस्थान राज्य कृषि बजट 2022-23 के अंतर्गत फूल उत्कृष्टता केंद्र पर जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जन तक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला के दौरान कृषि आयुक्तालय जयपुर के संयुक्त निदेशक (एटीसी) अर्जुनलाल चौधरी ने कृषि बजट में घोषित का विभिन्न योजनाओं का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।
उपनिदेशक कृषि रामराज मीना ने कृषि विभाग की योजनाएं बताई। सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया ने उद्यानिकी योजनाएं, केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मदनलाल गुर्जर ने सहकारिता विभाग की योजनाएं, वेटनरी ऑफिसर डॉ.राजेश रोशन मीना ने पशुपालन विभाग की योजनाएं, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक मीना ऊर्जा मित्र योजना, उप निदेशक ने उद्यान लखपत मीना फूलों की खेती, कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने कृषि विपणन विभाग की योजनाओं से रूबरू कराया।
District level orientation workshop organized in sawai madhopur
उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, समाजसेवी डिग्गीप्रसाद मीना, जिला परिषद सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल मीना, सत्यप्रकाश गुर्जर, प्रगतिशील किसान कैलाशचंद मीना, गणपत मीना, ईशाक खान आदि ने अपने विचार रखें। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ.बीएल मीना, उपनिदेशक आत्मा अमरसिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामखिलाड़ी मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन भगवानलाल गुप्ता, सहायक निदेशक कृषि डॉ. हेमराज मीना, चेतराम मीना, प्रधान संपत पहाड़िया चौथ का बरवाड़ा, नरेंद्र चौधरी खंडार, शशिकला मीना बामनवास, मंजू गुर्जर गंगापुर सिटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन कृषि पर्यवेक्षक सुरेश स्वर्णकार ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !