Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

बौंली थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों के बाद बौंली पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के सुपरविजन में बौंली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग गए।

 

Two tractor-trolleys confiscated while transporting illegal gravel in bonli

 

कार्रवाई को लेकर बौंली थाना पर एमएडीआर के तहत अज्ञात वाहन मालिकों व चालकों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि अचानक हुई कार्रवाई से बजरी चालकों में हड़कंप मच गया और कई बजरी चालक खेतों के रास्ते से इधर-उधर भागते हुए नजर आए। इस दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। पुलिस ने खनन व परिवहन विभाग को इसकी सूचना दी है। फिलहाल पुलिस टीम अग्रिम औपचारिक कार्रवाई में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !