सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित महावीर पार्क में आज रविवार को जिला नाथ योगी समाज की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमे अध्यक्ष शंभू नाथ ने समाज में व्याप्त कुरुतियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया। जिला संयोजक हरि प्रसाद योगी ने सभी राजनीतिक दलों द्वारा नाथ समाज की आर्थिक और सामाजिक पिछड़े पन पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जिसके चलते समाज भारी व्यथित है और आगामी चुनावों में जो अपने घोषणा पत्र में ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण करने का वादा करेगा।

नाथ योगी समाज उसी राजनीतिक पार्टी को अपना वोट देगा। चुंकि वर्तमान में ओबीसी आरक्षण में जो सम्पन्न जातियां है वो पूरा फायदा उठा रही है और आर्थिक एवं सामाजिक अत्यंत पिछड़ी जाती के लोग और भी पिछड़ रहे है। मीटिंग की अध्यक्षता गजाननंद नाथ ने की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कमलेश योगी, लड्डू नाथ, घासी नाथ, दिनेश नाथ, प्रेमसागर, कैलाश नाथ, जगराम, हरीश, बद्रीनाथ, शिवनाथ,बलराम योगी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया