Saturday , 5 September 2026
Breaking News

घर – घर औषधि योजना के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

कलेक्टर ने पौधों के वितरण एवं मूल्यांकन के संबंध में की समीक्षा

 

घर – घर औषधि योजना से संबंधित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में डीएफओ सोशल फोरेस्ट्री जयराम पांडे ने बताया है कि घर- घर औषधि पौधा वितरण में जिले ने 100.40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2021-22 में जुलाई माह से औषधीय पौधों का वितरण किया गया। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जिले में इस वर्ष 10 लाख 14 हजार 832 पौधे वितरण का लक्ष्य रखा गया था। जिले के 1 लाख 27 हजार 363 परिवारों को 10 लाख 18 हजार 904 औषधीय पौधों का वितरण कर लक्ष्य प्राप्त किया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने डीएफओ को निर्देश दिए कि लगाए गए सभी औषधीय पौधों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए और पौधों का उपयोग निरोगी राजस्थान के तहत औषधीय कार्य के लिए हो।

 

District Task Force meeting held regarding Ghar - Ghar Aushadhi Yojana in sawai madhopur

 

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों से योजना के क्रियान्वयन के साथ ही प्रभावी मॉनिटरिंग एंव मूल्यांकन के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक को जिले में मेडि-टूरिज्म विकसित करने के लिए औषधीय पौधे तैयार करने के संबंध में भी निर्देश दिए है।

 

 

इसी प्रकार आयुर्वेद का योग और वेलनेस सेंटर तथा पंचकर्म चिकित्सा पद्धति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, डीएफओ जयराम पांडे, नगर परिषद सहायक अभियंता नीलम कोठारी, सीएमएचओ तेजराम मीणा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजद थे।

 

Happy Diwali From Sawai Madhopur App

 

सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ustad Men’s Shoes Showroom Sawai Madhopur

यहां पर स्पोर्ट शूज, लेदर शूज, इम्पोर्टेड शूज, जूती, सैंडल, चप्पल, लोफर एवं फॉर्मल शूज उचित दाम पर मिलते है।

पता – G-85, In Front of GRP Thana, Ganesham Block, City Center Mall Near Railway Station, Bazariya Sawai Madhopur

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : –

संजय लेखवानी – +91 9079278576
शाहरुख खान – +91 8005537040

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !