Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को दी विधिक जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आज सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने टीम ऑफ विजिटर सहित जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।

 

 

 

 

श्वेता गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई – घर और बैरको की साफ – सफाई आदि के संबंध में जांच की। कारागृह के रसोई घर, शौचालय एवं अन्य परिसर की साफ – सफाई के निर्देश दिए।

 

 

साथ ही बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित कारापाल रविन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि कारागृह में बंदियों की कुल संख्या 106 है।

 

 

Legal information given do prisoners by weekly inspection of sawai madhopur jail

 

उन्होंने कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु रसोई – घर की नियमित साफ – सफाई रखने, समय – समय पर बंदियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने और बंदियों की कोविड-19 जांच हेतु निर्देश प्रदान किए। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

 

 

 

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 

 

 

इस अवसर पर रविन्द्र कुमार उपाध्याय कारापाल जिला कारागृह सवाई माधोपुर, जिला प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक उमेश साहू, टीम ऑफ विजिटर के सदस्यगण अभय कुमार गुप्ता, तपेश जैन पैनल अधिवक्तागण एवं कारागृह स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

 

Happy Diwali From Sawai Madhopur App

 

सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Ustad Men’s Shoes Showroom Sawai Madhopur

यहां पर स्पोर्ट शूज, लेदर शूज, इम्पोर्टेड शूज, जूती, सैंडल, चप्पल, लोफर एवं फॉर्मल शूज उचित दाम पर मिलते है।

पता – G-85, In Front of GRP Thana, Ganesham Block, City Center Mall Near Railway Station, Bazariya Sawai Madhopur

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : –

संजय लेखवानी – +91 9079278576
शाहरुख खान – +91 8005537040

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !