सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा का सवाई माधोपुर जिले में माह दिसम्बर, 2023 का भ्रमण, निरीक्षण एवं बैठक कार्यक्रम जारी हुआ है। अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि सम्भागीय आयुक्त भरतपुर 7 दिसम्बर, 2023 को मलारना डूंगर उपखण्ड के तहसील कार्यालय का निरीक्षण करेंगे।

वहीं 8 दिसम्बर, 2023 को उपखण्ड चौथ का बरवाड़ा के तहसील कार्यालय चौथ का बरवाड़ा का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सम्भागीय आयुक्त 19 दिसम्बर, 2023 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान करेंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया