Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त डॉ. टीना ने औचक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, दिए सुधार के निर्देश

सवाई माधोपुर: सम्भागीय आयुक्त भरतपुर डॉ. टीना सोनी ने बुधवार को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति सवाई माधोपुर, ब्लॉक संख्यायिकी कार्यालय, किसान सेवा केंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय एवं महिला अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

 

Divisional Commissioner Dr. Tina conducted a surprise inspection of the arrangements in sawai madhopur

 

 

उन्होंने अधिकारियों को आगंतुकों की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा प्रत्येक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्भागीय आयुक्त ने पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी जगदीश कुमार मीना से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, भवनों की स्थिति, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यालयीन अनुशासन की गहन समीक्षा की और कहा कि आमजन को राहत और सुविधा उपलब्ध कराना ही शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, उप पंजीयक मदनलाल मीना, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !