Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस ने 80 लाख रुपए के मोबाइल किए बरामद, 384 गुम हुए मोबाइल वापस लौटाए

कोटा: कोटा शहर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 384 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल्स की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई है। कोटा शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने जानकारी दी है कि लंबे समय से कोचिंग छात्रों और आमजन के गुम हुए मोबाइल्स की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कोटा शहर एडिशनल एसपी दिलीप सैनी के सुपरविजन में साइबर सेल और थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई।

 

 

Kota City Police recovered mobile phones worth Rs 80 lakh

 

 

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने CEIR पोर्टल से मिले डाटा का तकनीक से गुमशुदा मोबाइल्स की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से मोबाइल्स बरामद किए गया। बरामद मोबाइल्स में कई कोचिंग छात्रों के मोबाइल भी शामिल हैं, जिन्हें वापस उन्हें सौंपा गया। अभियान में साइबर सेल कोटा शहर और थाना स्तर की टीमों की विशेष भूमिका रही।

 

 

 

मोबाइल चोरी की ऐसे कराएं पुलिस की वेबसाइट पर रिपोर्ट दर्ज:

शहर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि बरामद मोबाइल मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो वह राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करवा सकता है। साथ ही भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर जानकारी अपलोड करके मोबाइल को ब्लॉक करा सकता है। इससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर रोक लगेगी, बल्कि गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस करना भी आसान होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !