Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त ने कुण्डेरा में फॉलोअप शिविर का किया निरीक्षण

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण उनके नजदीकी पंचायतों में गत 16 मई से फॉलोअप शिविर लगाकर किया जा रहा है। भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने आज गुरूवार को ग्राम पंचायत कुण्डेरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में प्रशासन गांवों के संग अभियान के अन्तर्गत आयोजित फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने कहा कि राजस्थान सरकार की मंशा के अनुरूप आयोजित किये जा रहे फॉलोअप शिविर में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को 22 विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, इसके साथ-साथ उनकी बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि से संबंधित समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाकर लाभान्वित किया जाये।

 

 

 

उन्होंने कहा कि फॉलोअप शिविर कही औपचारिक बनकर न रह जाये इसके लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर शिविरों में उपस्थित होकर पात्र व्यक्तियों को अपने विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान कराए। इसके साथ-साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी इन फॉलोअप शिविरों को गम्भीरता से लेते हुए अधिक से अधिक पात्र गरीब, असहाय व्यक्तियों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि शिविर में निरक्षक अनपढ़, असहाय व्यक्तियों के परिवाद लिखने में मदद करने एवं परिवादों को पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश प्रदान किए। इसके साथ-साथ उन्होंने शिविर में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को भी चार्जशीट देने के निर्देश प्रदान किए।

 

Divisional commissioner inspected the follow-up camp in Kundera

 

ग्रामीणों ने अतिक्रमण की शिकायत:- शिविर में ग्रामीणों ने श्मसान भूमि, वन विभाग चौकी एवं जीएसएस के पास चरागाह में हो रहे अतिक्रमण तथा ग्राम कुण्डेरा की आबादी भूमि के पास छारोदा मुख्य सड़क पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की शिकायत की इस पर संभागीय आयुक्त भरतपुर ने मौके पर ही अतिक्रमण हटवाने निर्देश प्रदान किए।

 

 

इस पर तहसीलदार सवाई माधोपुर प्रीति मीना के नेतृत्व में सरपंच ग्राम पंचायत कुण्डेरा, थाना पुलिस जाब्ता कोतवाली पुलिस चौकी गणेशधाम शेरपुर एवं कुण्डेरा तथा पटवारी हल्का कुण्डेरा के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसी प्रकार छारोदा मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण का खुलासा करवाया गया व अतिक्रमण मुक्त भूमि सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत के सुपुर्द की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !