Sunday , 7 June 2026
Breaking News

संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने की फ्लैगशिप योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा

राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री बजट घोषणा तथा जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवरमल वर्मा ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की।संभागीय आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की 28 महत्वपूर्ण फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव द्वारा गम्भीरता से की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करे कि उनके विभाग की योजना का लाभ पात्र व्यक्ति को निर्धारित समयावधि में मिले।

 

 

उन्होंने कहा कि आगामी बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी उनके विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होवें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्पष्ट निर्देश है कि राजकीय चिकित्सालय में ईलाज के लिए आने वाले किसी भी मरीज एवं उनके परिजन को बाजार से दवाइयां खरीदनी नहीं पड़े उसे वहीं पर निःशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत दवा उपलब्ध करवाकर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय अस्पतालों में मरीजों को बेडसाइड फैसेलिटी उपलब्ध कराई जाए।

 

 

उन्होंने निःशुल्क दवा, निःशुल्क जांच योजनाओं की राजकीय अस्पतालों में उपलब्धता सुनिश्चितता करने के लिए फ्लाइंग स्कवायड के माध्यम से निरन्तर अन्तराल पर चेक करवाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत नियमित रूप से खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लेकर जांच करवाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियो को दिए है ताकि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री बिना किसी मिलावट के उपलब्ध हो सकें।

 

Divisional Commissioner Sanwarmal Verma reviewed the flagship schemes and development works in sawai madhopur

 

उन्होंने मिलावटी खाद्य सामग्री पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने जिले के शैक्षिण संस्थानों को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 850 रूपए का भुगतान कर 10 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ बीमा योजना का लाभ लेने से वंचित परिवारों का 31 मई से पूर्व पंजीकरण करवाने के निर्देश चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दिए।

 

 

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्बल योजना के अन्तर्गत इंटरशिप करने वाले युवाओं का विभागीय कार्यों में अधिकतम उपयोग लेने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए है। उन्होंने इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्रों को बैंक के माध्यम से 50 हजार रूपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाकर लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किए। संभागीय आयुक्त ने एक रूपए किलो गेंहू के पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत गेंहू का वितरण करवाने के निर्देश जिला रसद अधिकारी को प्रदान किए। संभागीय आयुक्त भरतपुर ने सवाई माधोपुर जिले के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कर आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

इसके साथ-साथ उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2019-20, 2021-22, 2022-23 की समीक्षा करते हुए बजट घोषणाओं की शीघ्र क्रियान्विति करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए है। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सम्भागीय आयुक्त भरतपुर के निर्देशों की अक्षतरशः पालना करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियो को प्रदान किए है। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !