Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त सांवर मल वर्मा ने गौशालाओं का किया निरीक्षण

गौवंश के लिए चारा, छाया, पानी की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- संभागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा ने रविवार को कुस्तला में श्री राधा गोविंद गौशाला , खैरदा में नन्दबाबा गौ सेवा समिति गौशाला, श्री निम्माकाचार्य श्री श्री जी महाराज गोपेश्वर राधा दानोदर गौशाला जटवाडा कलां, गोपीनाथ गौशाला मलारना डूंगर का निरीक्षण कर गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

 

 

सम्भागीय आयुक्त ने नन्दबाबा गौ सेवा समिति गौशाला में गौवंश के लिए लगे पंखों को बंद देख नाराजी जाहिर करते हुए पंखे बंद होने का कारण पूछा। इस गौशाला संचालक द्वारा बंदरों द्वारा तार तोड़ने की बात कहीं गई। उन्होंने गौशाला संचालक को तुरन्त प्रभाव से तारो को सही करवाकर गौवंश के लिए लगे पंखों को चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से अनुदानित संस्थाओं द्वारा गौवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

 

 

 

Divisional Commissioner Sanwar Mal Verma inspected the cow sheds of sawai madhopur

 

 

उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, छाया, चारा-पानी, कूलर, पंखों की उपयुक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी गौशाला संचालक को प्रदान किए। उन्होंने गौशाला में कार्यरत ग्वाल एवं गौसेवकों से गायों एवं बछड़ो  की संख्या, दुग्ध देने वाली गायों की संख्या एवं गौवंश के लिए किए गए चारे-पानी की व्यवस्था के संबंध में पूछताछ की।

 

 

 

उन्होंने कुस्तला स्थिति श्री राधा गोविंद गौशाला में जन सहयोग से बने चार गोदाम का अवलोकन कर समाज सेवकों के द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। इस दौरान सम्भागीय आयुक्त ने गौशाला में गौवंश को हरा चारा व गुड़ भी खिलाया एवं गौवंश के लिए जंबो कूलर लगवाने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

वहीं उन्होंने डॉ. रामनारायण वर्मा से गौवंश के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, तहसीलदार सवाई माधोपुर मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, गौ सेवा समिति (गोशाला) के अध्यक्ष मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !