Saturday , 6 June 2026
Breaking News

सम्भागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन का किया निरीक्षण

पेयजल आपूर्ति की समस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- भरतपुर संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने सवाई माधोपुर दौरे के दौरान रविवार को मलारना डूंगर में पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, नर्सरियों एवं गौशालाओं का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त ने मलारना डूंगर वनपाल नाका स्थित मनरेगा के तहत तैयार की गई नर्सरी व जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने नर्सरी का अवलोकन करते हुए मलारना डूंगर उपखंड में खुले मैदानों एवं चारागाह भूमि पर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करवाने के निर्देश उपखंड अधिकारी बद्री नारायण विश्नोई को दिए। उन्होंने नर्सरी में छायादार पौधे लगाने एवं अधिक से अधिक लोगों को पौधों का वितरण कर संबंधित क्षेत्र में पौधारोपण करवाने के निर्देश संबंधित विकास अधिकारी को दिए।

 

 

Divisional Commissioner Sanwarmal verma inspected tap connections under Jal Jeevan Mission Scheme in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने श्रमिकों से कार्य एवं भुगतान सहित मनरेगा स्थल पर छाया, पानी एवं दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान मलारना डूंगर के ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताने पर संभागीय आयुक्त ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को जल जीवन मिशन के अन्तर्गत शीघ्र नल कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।

 

घर घर नल कनेक्शन:-

सम्भागीय आयुक्त ने ग्राम भाडोती में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्थापित घर-घर नल कनेक्शन का भौतिक सत्यापन कर ग्रामीणों से जलापूर्ति आपूर्ति के संबंध में फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सम्भागीय आयुक्त से पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने का आग्रह किया गया। इस पर सम्भागीय आयुक्त ने सहायक अभियंता को जलापूर्ति का समय बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

 

गोपीनाथ गोशाला:-

संभागीय आयुक्त ने मलारना डूंगर उपखण्ड मुख्यालय पर गोपीनाथ गोशाला में चारा, पानी, छाया, चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गोशाला के लिए भूमि आवंटन तथा गोशाला प्रबंधक को ओडिट रिपोर्ट तैयार कर उपखण्ड अधिकारी को सुपूर्द करने के निर्देश दिए।

 

 

नर्सरी का निरीक्षण:-

संभागीय आयुक्त ने मलारना डूंगर में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण कर विभाग की गाईड लाईन के अनुसार सघन पौधरोपण करवाने तथा मनरेगा के तहत प्रति श्रमिक से निर्धारित मापदंडो के अनुसार पौधें तैयार करवाने के निर्देश दिए।

 

 

जल जीवन मिशन:-

उपखण्ड मुख्यालय स्थित जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नलकूपों का भौतिक सत्यापन किया। इस संबंध में उक्त नलकूपों में विद्युत कनेक्शन कर बकाया घर-घर नल कनेक्शनों को क्रियाशील करने तथा ग्रामीणों को 3 दिवस में हर हाल में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश सहायक अभियंता जलदाय विभाग को दिए। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को उक्त कार्यों का स्वयं भौतिक सत्यापन कर 3 दिन में पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !