Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अपराध की अंधेरी दुनिया में फिर कदम न रखें – संगीता बेनीवाल

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल और सदस्यों ने आज बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित किशोर सम्प्रेष्ण गृह तथा त्रिनेत्र बाल गृह का निरीक्षण कर भोजन, पेयजल, मनोरंजन, सुरक्षा, आवास सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। आयोग अध्यक्ष में सम्प्रेषण गृह में रह रहे विधि से संघर्षरत किशोरों को बताया कि अपराध की दुनिया बहुत अंधेरी है। अपराधी का अंत हमेशा बुरा होता है। आप यहॉं बिताये समय का उपयोग चिन्तन मनन में करें। यहॉं से भागने का प्रयास न करें। यहॉं से जाने के बाद अब तक की जिन्दगी को भूल कर नया जीवन शुरू करें। अभी दूरस्थ शिक्षा से जुड़कर कोई कोर्स करें, प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें। सभी किशोरों ने इस पर अमल का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यहॉं योग, प्राणायाम करवाया जाता है, भोजन व अन्य सुविधायें भी सही हैं।

Do not step into the dark world of crime again - sangita beniwal

आयोग अध्यक्ष व सदस्यों ने त्रिनेत्र बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत की। उनका नृत्य देखा, गीत और मिमिक्री सुनी, उनके बनाये चित्रों और विज्ञान मॉडलों को सराहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में आया प्रत्येक बच्चा ईश्वर की अद्भुत कृति है। कोई भी किसी से कमतर नहीं है। आप आत्मविश्वास से भरे हो, मेहनत से पढ़ाई करों, खूब खेलो-कूदो, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर आयोग सदस्य डॉ. विजेन्द्र सिंह, डॉ. शैलेन्द्र पंड्या, वंदना व्यास, शिव भगवान नागा और नुसरत नकवी, बाल अधिकारिता सहायक निदेशक श्रृद्धा गौतम भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !