Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिना चिकित्सकीय परामर्श के ना ले स्टेरॉयड वरना हो सकता है ब्लैक फंगस

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ब्लैक फंगस से बचने के लिये विशेषज्ञों की सलाह को मानने की जिलावासियों से अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) एक तरह का फंगस का इनफैक्शन है जो तेजी से नाक, साइनस, आंख व दिमाग में फैलता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोगी, अनियंत्रित डायबिटीज वाले मरीज, कम रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाली स्थितियां जैसे एड्सए कैन्सर, किडनी या लिवर ट्रान्सप्लान्ट की स्थिति में भी इसका खतरा रहता है। कोविड-19 के ईलाज में स्टेरॉयड का अत्यधिक उपयोग भी इसका मुख्य कारण है। कलेक्टर ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि बिना चिकित्सक की सलाह के स्टेरॉयड न ले, इससे स्थिति बिगड़ सकती है।

Do not take steroids without medical advice or else black fungus may occur

ब्लैक फंगस से बचाव के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें, चिकित्सक के निर्देशानुसार ही कोविड के ईलाज में स्टेरॉयड का उपयोग करें, मास्क का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि नाक बन्द रहना, नाक से बदबूदार पानी या खून आना, दांतों में दर्द, चेहरे पर सूजन, दर्द, सुन्नपन होना, तालु, नाक या चहरे पर काले निशान या छाले होना, आंख में सूजन, आंख खुल ना पाना, दिखाई कम देना या बिल्कुल दिखाई न देना ब्लेक फंगस के लक्षण हो सकते हैं। राज्य के चुने हुए 20 अस्पतालों में इसका उपचार किया जा रहा है। ऐसे लक्षण मिलें तो कतई न घबराएं और चिकित्सक से परामर्श ले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !