Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लॉकडाउन : गांवों में पहुंचकर अधिकारियों ने की लोगों से समझाईश

ग्रामीण क्षेत्र तथा युवा वर्ग में बढ़ते कोरेाना संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने, भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने तथा महामारी रेड़ अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के अन्तर्गत लगाए प्रतिबंध और गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि ये अधिकारी लॉकडाउन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित कराने के साथ ही विशेष अभियान के माध्यम से निरीक्षण करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने बताया कि आज शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गांवो में पहुंचकर फ्लेग मार्च किया गया। विवाह आदि के कार्यक्रम फिलहाल टालने या अनुमत अधिकतम 11 लोगों की उपस्थिति में बिना बैंड, बाजा, घोड़ी, हलवाई के ही अनुमति के बाद आयोजित करने की सलाह दी।

Officials explained to people about corona after reaching village

अधिकारियों ने गांवों में सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाने एवं अनुमत गतिविधियों की पालना सुनिश्चित करवाई। अनुमत गतिविधियों के अलावा आगमन-निर्गमन व्यक्तियों/वाहनों पर सतत निगरानी रखते हुए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई संपादित करवाई। अधिकारियों ने पीपल पूर्णिमा पर होने पर विवाह समारोह स्थगित करने के समझाईश की तथा अपरिहार्य स्थिति में विवाह आयोजन पर गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने तथा आयोजन की सूचना जिला वार रूम एवं संबंधित उपखंड अधिकारी को देने के लिए निर्देशित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !