राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 में टैनिस बाल क्रिकेट में दोबड़ा कलां की टीम ने फाइनल में श्यामपुरा को 7 विकेट से हरा कर ब्लॉक सवाई माधोपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।

टीम की ओर से गलूर अहमद ने बाल और बैट से आलराउंडर प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर श्यामपूरा ने 6 ओवर में 48 रन बनाए। दोबड़ा की टीम ने 49 का टारगेट आसानी के साथ 5वें ओवर में ही जीत लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया