Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोतवाली थाना गंगापुर सिटी में आयोजित हुई सम्पर्क सभा

राजस्थान सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023 के दौरान राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल से पुलिस निरीक्षक स्तर के सभी संवर्गों की पदोन्नतियां डीपीसी के माध्यम से आयोजित करने तथा राजस्थान पुलिस स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान पुलिस के पंचसप्तति जयन्ती पदक प्रदान करने की घोषणा किये जाने के उपलक्ष्य में कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के द्वारा जारी किये गये निर्देशों की पालना में आज शनिवार को अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा जिला गंगापुर सिटी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की कोतवाली थाना गंगापुर सिटी परिसर में सम्पर्क सभा आयोजित की गई।

 

Contact meeting organized at Kotwali Police Station Gangapur City

 

 

सम्पर्क सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा की गई घोषणा के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय जारी निर्देशों के संबंध में पुलिस अधिकारियों/कर्माचारियों को अवगत कराये जाने पर पुलिस अधिकारी/कर्माचिरयों द्वारा हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री राजस्थान महानिदेशक पुलिस एवं पुलिस मुख्यालय का तालिया बजाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्पर्क सभा के माध्यम से पुलिस की आदर्श आचार संहिता आमजन में विश्वास अपराधियों में भय के सम्बन्ध में प्रोत्साहित किया गया।

 

 

साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित की गई पुलिस प्राथमिकताओं को प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रोत्साहित कर निर्देशित किया गया। जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राज्स्थान सरकार की घोषणा अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों का स्वागत करते हर्ष व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !