रक्तदान कर महिला मरीज की बचाई जान
विप्र सेना के भरतपुर संभाग सहप्रभारी और भाजपा के बजरिया मंडल मंत्री श्रीराम शर्मा ने गत शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रीना शर्मा पत्नी जितेंद्र शर्मा निवासी कोथाड़ी को रक्त की कमी होने के कारण इलाज के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर रक्तदान किया।

गौरतलब है कि समाजसेवी श्रीराम शर्मा पूर्व में भी रक्तदान के माध्यम से रक्तदान जैसे महादान का अतिउत्कृष्ट संदेश देते रहे है। इस अवसर पर सौरभ हिंदू और राकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया