जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला उगन्ती को ब्लड की अत्यधिक आवश्यकता होने पर नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य ने रक्तदान किया। गर्भवती महिला उगन्ती का ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव था जो बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है। मरीज की प्लेटलेट्स 28 हजार रह गई थी। ऐसे में डॉक्टरों ने दो युनिट ब्लड की आ आवश्यकता बताई।

किसी भी ब्लड बैंक में एबी नेगेटिव ब्लड नहीं मिलने पर परिजनों ने नो मोर पेन ग्रुप से मदद मांगी। ग्रुप के सदस्य पिंटू सिंह गम्भीरा एवं ग्रुप के मीडिया प्रभारी राजेश मुराडिया गुडला चंदन के सहयोग से नो मोर पेन ग्रुप के सदस्य दिनेश जागा और राहुल निवासी पाडली ने एक फोन पर 25 किलोमीटर दूर से आकर रणथंभौर ब्लड बैंक में पहुंचकर गर्भवती महिला के लिए दो युनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)
शीघ्र आवश्यकता
पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक
मो. 9461462222, 9887641704
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया