Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अति-प्रचण्ड चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर सवाई माधोपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

मौसम विभाग द्वारा आगामी 17 एवं 18 जून को अति-प्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय की संभावना को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जिला कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में आमजन प्रशासन का सहयोग करें। तेज हवा एवं मेघ गर्जन के दौरान घरों के अन्दर ही रहें। इस दौरान पेड़ों के नीचे अथवा कच्ची दीवार के सहारे ना खड़े होवें। बिजली के खंबों के नीचे या पास वाहन खड़ा ना करें। पानी के तेज बहाव में वाहन ना उतारें तथा आपात स्थिति में रेनकॉट, टॉर्च एवं छातों का प्रयोग करें।

 

बैटरी से संचालित मोबाइल, इंवर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखें। टीन शेड वाले घरों दरवाजे एवं खिड़कियां बंद रखें। बड़े हॉर्डिंग्स, बिजली के खंबों, तारों व ट्रांसफॉमर से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पशुओं को भी आपदा से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर खुले बाड़े में रखे व खूंटे से नहीं बांधे। डूब क्षेत्र में बसे हुए परिवार अति-प्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय से उत्पन्न होने वाली आपदा के दौरान प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर शरण लेवें। उन्होंने कहा कि अति-प्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय के दौरान समस्त विद्यालय भवन आवश्यकता अनुसार आमजन के निवास के लिए खुले रहेंगे।

 

Sawai Madhopur district administration on alert regarding extremely severe cyclonic storm Biparjoy

 

नियंत्रण कक्ष स्थापित:- आमजन से संभावित अति-प्रचण्ड चक्रवती तूफान बिपरजॉय से सतर्क एवं सुरक्षित रहने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी उप निदेशक कृषि एवं पीडी आत्मा सवाई माधोपुर अमर सिंह आत्मा मोबाइल नम्बर 9414665411 एवं सहायक प्रभारी अधिकारी गजानन्द शर्मा मोबाइल नम्बर 9414030550 पर सम्पर्क करने तथा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462-220602 एवं टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील है।

 

GMVSWM

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !