वेटरनरी डॉक्टर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रजीत चौधरी ने सभी की सहमति से जयपुर शहीद स्मारक पर गत 29 नवम्बर को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना को प्रदेश का मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. मीणा वेटरनरी डॉक्टर एसोशिएशन के अधिकृत प्रवक्ता प्रिंट मिडिया, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया और सोशल मीडिया पर रहेंगे। पशु चिकित्सक और पशु पालकों के हित में शासन को वैज्ञानिक सुझाव जिससे जुनोटिक बिमारियों पर नियंत्रण जो पशुओं से इंसानों में फेलती है।

उनके बारे में समाज में जागरूकता, पशु चिकित्सकों को बायो सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध करवाना जिससे मानव के साथ पशुओं को स्वस्थ रखा जा सके। सरकार से पशु चिकित्सकों और पशु पालन विभाग की समस्या से समय-समय पर अवगत कराया जायेगा और पशु पालकों को भारत सरकार और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना जिससे समाज का समाजिक आर्थिक उन्नति संभव हो और समाज में रोजगार सृजन हो सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया