वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजपा सदस्यता अभियान के विधान सभा संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा सदस्यता अभियान हेतु विधान सभा सह-संयोजक गजानंद शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ बिच्छिदौना तथा भूखा आदि ग्रामों में संपर्क किया। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी ग्रामीणों को केंद्र सरकार के नौ वर्षों के शासनकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. चतुर्वेदी ने सभी से निर्धारित टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राधे श्याम मीना, सीता राम मीना, धर्म सिंह, राज मल सेन, अशोक गोयल, जगदीश चौधरी, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, महेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेश मीना, पिंटू मीना, हरि ओम सेन, श्याम लाल गुर्जर तथा बृज मोहन मीना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया