Saturday , 5 September 2026
Breaking News

यशस्वी नाथावत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते तीन मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में हुआ चयन 

युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राजस्थान तीरंदाजी संघ व सीएसटी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के नेतृत्व में 26 से 29 सितंबर 2023 तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की महिला कंपाउंड इवेंट्स में रैंकिंग राउंड में सिल्वर मेडल, मिक्स टीम इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल व सब जूनियर वर्ग में रैंकिंग राउंड में सिल्वर मेडल जीता।

 

इसी के साथ ही भरतपुर में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल के लिए 28 सितंबर 2023 को आयोजित हुई जूनियर नेशनल की सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेकर 720 में से 690 अंकों के स्कोर के साथ राजस्थान टीम में जगह बनाई। सवाई माधोपुर की उभरती हुई युवा महिला तीरंदाज नाथावत ने पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर राजस्थान व सवाई माधोपुर जिले का नाम रोशन किया है। नाथावत मूलतः मलारना डूंगर उपखंड के दोनायचा गांव की निवासी है।

 

Yashasvi Nathawat won three medals in state level competition

 

अभी यशस्वी का परिवार सवाई माधोपुर व यशस्वी के तीरंदाजी अभ्यास हेतु जयपुर में रह रहा है। यशस्वी के पिता वर्तमान राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर क्यूआरटी प्रभारी सवाई माधोपुर के रूप में पदस्थापित है। यशस्वी अपना अभ्यास व अच्छे प्रदर्शन के लिए जयपुर में जगतपुरा आर्चरी रेंज में एनआईएस कोच अर्जुन यादव के पास तीरंदाजी के गुर सीख रही है।

 

कोच अर्जुन यादव ने बताया कि नाथावत जुझारू व मेहनती तीरंदाज़ है व पूरी लगन व मेहनत से कोच के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रही है। जूनियर व सब जूनियर में अच्छा प्रदर्शन व जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में जगह बनाने के लिए यशस्वी के इस प्रदर्शन के लिए क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। यशस्वी के कोच परिवारजन व क्षेत्रवासियों ने इन प्रतियोगिताओं में सफलता व आगामी आने वाली प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए हार्दिक बधाई व अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !