भाजपा कुंडेरा मंडल के खिलचीपुर और रामसिंहपुरा शक्ति केंद्र की बैठक खिलचीपुर में धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की और मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने सदस्यता अभियान के बारे में बताया और सभी से टोल फ्री नम्बर पर मिस कॉल करके अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का आग्रह किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने 2 सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को आने का आह्वान किया।

इससे पूर्व डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों के पत्रक भी वितरित किए तथा भाजपा के चिन्ह कमल के फूल के स्टिकर भी वितरित किए।
इस अवसर पर विधानसभा सह संयोजक गजानंद शर्मा, पंचायत समिति सदस्य तथा मंडल संयोजक भगवान सैनी, पंचायत समिति सदस्य शक्ति केंद्र सहसंयोजक लोकेश सैनी, बूथ अध्यक्ष भागचंद सैनी, रघुनंदन शर्मा, राम खिलाड़ी मीणा, वार्ड पार्षद देवेंद्र माथुर, बूथ अध्यक्ष मनराज सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलाकर शर्मा, रवि करण, जगमोहन शर्मा, कैलाश शर्मा, ईश्वर खटीक, भरत प्रजापत एवं दिनेश मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया