Thursday , 23 April 2026
Breaking News

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा दो सितंबर से, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिखाएंगे रथ को हरी झंडी

भारतीय जनता पार्टी की 2 सितंबर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर के दर्शन कर निकलने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों की जानकारी को लेकर आज गुरुवार को रणथंभौर रोड़ स्थित होटल अनुराग पैलेस में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और यात्रा के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी, दौसा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसकौर मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने 18 दिन चलने वाली परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

 

यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान स्टेडियम में आयोजित विशाल जन सभा के बाद प्रारंभ होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।उन्होंने बताया कि जनसभा से पूर्व त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथंभौर में अनेक पार्टी नेता मंत्रोच्चार के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद यात्रा का रथ दशहरा मैदान सभा स्थल पहुंचेगा, जहां जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रथ को रवाना करेंगे।

 

BJP's Parivartan Sankalp Yatra from 2th September in sawai madhopur

 

संयोजक ने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा के शुभारंभ से पूर्व होने वाली जनसभा में 50 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति तय की गई है। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित कोर कमेटी के सदस्य और केंद्रीय मंत्री शामिल रहेंगे। जनसभा 11 बजे प्रारम्भ होगी उसके बाद रथ को नड्डा हरी झंडी दिखाकर पांच से सात किलोमीटर तक रथ पर सवार होकर यात्रा के साथ चलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितंबर को हेलीकॉप्टर से सवाई माधोपुर पहुंचेंगे जहां हैलीपैड पर कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया जायेगा।

 

नड्डा हैलीपैड से सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे। सांसद जसकौर मीणा, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने भी प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा 18 दिन चलेगी और लगभग कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 19 को जयपुर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जगह जगह कई वर्गों, संस्थाओं, मोर्चो, कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा के मार्गों पर चिन्हित जगहों पर छोटी आमसभा, नुक्कड़ स्वागत आदि होंगे और प्रत्येक दिन सांयकाल जहां यात्रा का विश्राम रहेगा वहां सभा आयोजित की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !