शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एनसीसी अधिकारी डॉ. मुसव्विर अहमद एनसीसी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी कामठी, नागुपर द्वारा आयोजित 75 दिवसीय पीआर सी एन कोर्स पूर्ण कर महाविद्यालय आने पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा सम्मान किया गया।

प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण को पूर्ण करने के बाद डॉ. मुसव्विर अहमद को एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में कमीशंड प्राप्त हुआ एवं लेफ्टिनेंट की पदवी दी गई। 75 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया गया ताकि वे एनसीसी में सफलता पूर्वक कार्य कर सकें। इस अवसर पर पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर गणेश प्रजापत एवं एनसीसी कैडेट्स पृथ्वी गुर्जर उपस्तिथ रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया