Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पोखर में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

कामां क्षेत्र में दो बच्चे नहाते समय पोखर में डूब गए। दोनों बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे बकरियां चराने के लिए जंगल की तरफ गए थे। वहां से केपी ट्रेन नहर के पास पोखर बने हुए हैं जिसमें बच्चे नहा रहे थे। दोनों बच्चों ने बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया।

 

अचानक दोनों बच्चे नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना कामां थाना इलाके के दातका गांव की है, अरबाज उम्र 12 साल और नाजिम उम्र 13 दोनों बच्चे पड़ौसी थे और दोनों साथ रहते थे। वह दोनों अपनी-अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से जंगल की तरफ गए थे। गांव के बाहर से एक केपी ट्रेन नहर जा रही है।

 

Two children died due to drowning in the puddle in bharatpur

 

जिसके पास कई छोटी-छोटी पोखर बनी हुईं हैं उनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। दोनों बच्चें बकरियों को चरता हुआ छोड़ पोखर में नहाने लगे। अचानक से दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। जब काफी समय तक दोनों बच्चें घर नहीं आए तो दोनों के परिजन उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में गए, दोनों बच्चों के परिजनों ने बच्चों को जंगल में सभी जगह देखा लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा तभी अचानक उनकी नजर नहर पर पड़ी जिसमें दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे। जिन्हें निकाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच और मामले की जांच में जुट गए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !