खिरनी कस्बे में पिछले कई दिनों से चल रही बिजली की अघोषित कटौती से कस्बे के कई मोहल्लों मे पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों से रैगर, बैरवा, माली, गुर्जर सहित कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई बाधित हो रही है। जिससे उन्हें दूर दराज के हैण्डपम्पों से पानी लाना पड़ रहा है।

वहीं जलदाय विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठीक तरह से नहीं होने के कारण पानी की टंकी समय पर नहीं भर पाती है। जिससे कई मोहल्लों में पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया