अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अयज कुमार सबल ने निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर दो दवा विक्रेताओं का औषधि अनुज्ञापन पत्र निलम्बित किया है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सवाई माधोपुर ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 66 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैसर्स परिणिता मेडिकोज रणथम्भौर रोड़, सवाई माधोपुर औषधि अनुज्ञापन पत्र 20 दिसंबर से 21 दिसंबर तक 2 दिन के लिये एवं मैसर्स ग्लोबल मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रणथम्भौर रोड़ सवाई माधोपुर का 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक 3 दिन के लिये अस्थाई रूप से निलम्बित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया