साम्प्रदायिक सद्भाव, कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश
जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने जुमातुल विदा एवं ईद उल फितर के अवसर पर अदा की जाने वाली नमाज के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ओला ने उप जिला मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर को सामान्य चिकित्सालय के पीछे ईदगाह पर, उप जिला मजिस्ट्रेट खण्डार को कस्बा खण्डार के लिये, उप जिला मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर को मलारना डूंगर के लिये, उप जिला मजिस्ट्रेट बौंली को कस्बा बौंली के लिये, उप जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर सिटी को गंगापुर सिटी ईदगाह पर, उप जिला मजिस्ट्रेट बामनवास को कस्बा बामनवास के लिये, उप जिला मजिस्ट्रेट वजीरपुर को कस्बा वजीरपुर के लिये, उप जिला मजिस्ट्रेट चौथ का बरवाड़ा को कस्बा चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, शिवाड़ एवं सारसोप के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इसी प्रकार तहसीलदार सवाई माधोपुर को शेरपुर खिलचीपुर में, तहसीलदार खण्डार को छाण, जैतपुर के लिये, तहसीलदार मलारना डूंगर को मलारना चौड़, बहतेड़, पीलवा एवं शेषा के लिये, तहसीलदार बौंली को खिरनी, पीपलवाड़ा एवं पीपलदा के लिये, तहसीलदार बामनवास को बैरखण्डी, पीपलाई, बाटोदा एवं लिवाली के लिये तथा विकास अधिकारी सवाई माधोपुर को सूरवाल, करमोदा एवं बजरिया जामा मस्जिद के लिये ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने अधीनस्थ कार्यरत तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में साम्प्रदायिक सद्भाव व कानून एवं शांति व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया